{"product_id":"jawaharlal-hazir-ho-जवाहरलाल-हाज़िर-हो","title":"Jawaharlal Hazir Ho\/जवाहरलाल हाज़िर हो","description":"\u003cp\u003eभारत के पहले प्रधानमंत्री \u003cstrong\u003eजवाहरलाल नेहरू\u003c\/strong\u003e 1922 में पहली बार जेल जाने और 1945 में आखिरी बार रिहा होने के बीच कुल नौ बार जेल गए। सबसे कम 12 दिनों और सबसे अधिक 1,041 दिनों के लिए। वे कुल 3259 दिन यानी अपनी जीवन के सवा आठ साल जेल में रहे।\u003cbr\u003e\r\nयह कहानी है उस दौर में देश के चुनिंदा रईस परिवार के इकलौते पुत्र और लंदन में रह कर विद्यालय से विधि तक की पढ़ाई कर लौटे एक युवा की । वह जब गांधीजी के संपर्क में आया तो शानो-शौकत की ज़िंदगी त्यागकर देश की आज़ादी के संकल्प को जीवन का लक्ष्य बना लिया। एक दौर ऐसा आया कि घर के सारे लोग जेल में और घर में केवल बच्चे थे।\u003cbr\u003e\r\nआख़िर वे कौन से नौ अपराध थे, जिनके कारण ब्रितानी हुकूमत ने \u003cstrong\u003eजवाहरलाल नेहरू\u003c\/strong\u003e को सजाएँ सुनाईं और जेल में बंद रखा? क्या जेल जीवन उतना सरल था? वास्तव में यह कहानी है कि किस तरह नेहरू ने सन् 1915 से 1947 तक लगातार संघर्ष में जेल और अदालत को अपनी बात कहने का माध्यम बनाया।\u003cbr\u003e\r\nहमारी आज़ाादी की यात्रा, कारावास और कानून के सँकरे गलियारों से होते हुए हमारे संविधान तक पहुँची। यह महज अदालती कार्यवाही का दस्तावेज नहीं हैं , जवाहरलाल नेहरू के जेल के आने और जाने के दौरान घटित हो रही महत्त्वपूर्ण घटनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत–अनाम सैनानियों की गाथा है।\u003c\/p\u003e\r\n","brand":"None","offers":[{"title":"Livre numérique Kobo","offer_id":46365649076434,"sku":"7b48b5fb-9a5f-38cc-9458-4d6e6d0cd80e","price":3.99,"currency_code":"CAD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0655\/8980\/5233\/files\/image_6d4a3aa0-09da-414f-9390-a069e026b53b.jpg?v=1763075575","url":"https:\/\/www.indigo.ca\/fr\/products\/jawaharlal-hazir-ho-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b","provider":"Indigo","version":"1.0","type":"link"}