राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पूरी राजनीतिक यात्रा उनकी सच्ची लगन, मेहनत और संयम की कहानी है। यह पुस्तक उनके प्रेरणास्रोत जीवन पर लिखा गया पहला विस्तृत व प्रामाणिक जीवनवृत्त है।
द्रौपदी मुर्मू को शुरूआती दिनों में बेहतर शिक्षा हासिल करने के लिए तमाम तरह के संघर्षों और बाद के दिनों में कई त्रासदियों का सामना करना पड़ा। व्यक्तिगत जीवन में दोनों बेटों और पति की असमय मौत के अलावा राजनीतिक जीवन में भी उन्हें कई तरह के उतार चढ़ाव देखने पड़े। उन्होंने बेहद धैर्य के साथ हर परिस्थिति का सामना किया और आज देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजनीतिक निर्वाचन की पहली सीढ़ी, नगर निकाय में पार्षद बनने के बाद काम के प्रति समर्पण और कठोर मेहनत की बदौलत आदिवासी समुदाय से पहली भारतीय राष्ट्रपति बनीं। यह पुस्तक उनके जीवन से जुड़ी सभी घटनाओं का विस्तार से वर्णन करती है।
Aperçu
Sélectionnez une option de livraison
Madam President/मैडम प्रेसिडेंट: Droupadi Murmu Ka Jeevanvrit/द्रौपदी मुर्मू का जीवनवृत्त
1 Item ajouté au panier 1 Item ajouté au ramassage