{"product_id":"bharat-bharti-भारत-भारती-vishesh-prashnottari-chaatropyogi-sanskaran-विशेष-प्रश्नोत्तरी-छत्रोपयोगी-संस्करण","title":"Bharat Bharti \/ भारत भारती: Vishesh Prashnottari Chaatropyogi Sanskaran \/ विशेष प्रश्नोत्तरी छत्रोपयोगी संस्करण","description":"\u003cp\u003eभारत-भारती राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित एक अत्यंत प्रसिद्ध हिंदी काव्य-ग्रंथ है। भारत-भारती को तीन मुख्य खंडों में बाँटा गया है :\u003cbr\u003e\nअतीत खंड : इस खंड में भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सभ्यता, संस्कृति, कला-कौशल और वीर पुरुषों के आदर्शों का गुणगान किया गया है।\u003cbr\u003e\nवर्तमान खंड : कवि ने इस भाग में तत्कालीन भारत की दुर्दशा, सामाजिक कुरीतियों, अवनति और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के कारण हुए पतन का चित्रण किया है।\u003cbr\u003e\nभविष्यत् खंड : इस अंतिम खंड में भारतीयों को उनके कल्याण की ओर अग्रसर होने और एक उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया है।\u003cbr\u003e\nभारत-भारती की लोकप्रियता का आलम यह रहा है कि आज से 100 वर्ष पूर्व ही प्रभातफेरियों, राष्ट्रीय आंदोलनों, शिक्षा संस्थानों, प्रातःकालीन प्रार्थनाओं में भारत-भारती के पद गाँवों-नगरों में गाए जाने लगे थे। आज भी 12वीं, बीए, एमए, यूपीएससी, आईरईईटी, सीयूईटी, यूजीसी नेट इत्यादि परीक्षाओं में भारत-भारती से संबद्ध प्रश्न पूछे जाते हैं, इसीलिए इस पुस्तक में विशेष प्रश्नोत्तरी भी दी गई है।\u003c\/p\u003e","brand":"None","offers":[{"title":"Kobo eBook","offer_id":46817364607186,"sku":"2c9204cd-b7a1-3a17-849b-71bc400bb421","price":3.99,"currency_code":"CAD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0655\/8980\/5233\/files\/image_3c29dd21-b0fa-4c0e-97bc-366df4f87e74.jpg?v=1776200501","url":"https:\/\/www.indigo.ca\/products\/bharat-bharti-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-vishesh-prashnottari-chaatropyogi-sanskaran-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a3","provider":"Indigo","version":"1.0","type":"link"}